आलमनगर प्रखंड परिसर मे प्रखंड अध्यक्ष द्वारा एक दिवसीय धरना
आलमनगर प्रखंड परिसर मे प्रखंड अध्यक्ष द्वारा एक दिवसीय धरना

*आलमनगर प्रखंड परिसर मे प्रखंड अध्यक्ष द्वारा एक दिवसीय धरना*
(अरविन्द कुमार जिला प्रभारी मधेपुरा)
दिनांक 15/07/2023
आलमनगर प्रखंड परिसर में शनिवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल के अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को पटना गांधी मैदान से विधानसभा मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के हत्या एवं जहानाबाद से पहुंचे हुए हजारों कार्यकर्ता पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंसू गैस छोड़कर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी डंडा से बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार किया गया जिसके प्रहार से कार्यकर्ता की हत्या एवं हजारों कार्यकर्ता जख्मी हो गए। यह बिहार सरकार के दनात्मक नीति आदेश के द्वारा कार्यकर्ताओं के आवाज को दबाने जैसे व्यवहार किया गया। साथ ही राज्यपाल के नाम आलमनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा । मौके पर उपस्थित बबलू ठाकुर, राजू शर्मा, पिंटू निषाद, सुमित सिंह, दीप नारायण सिंह, छतीश कुमार मंडल, मनोरंजन ठाकुर, विकास कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार ठाकुर, रमेश कुमार रामू, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe to my channel



