Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दहेज को लेकर महिला की हत्या। परिजन ने लगाया आरोप पुलिस जुटी जांच में।

दहेज को लेकर महिला की हत्या। परिजन ने लगाया आरोप पुलिस जुटी जांच में।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* दहेज को लेकर महिला की हत्या। परिजन ने लगाया आरोप पुलिस जुटी जांच में।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते गुरुवार 13 तारीख को एक 21 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी।परिजन का आरोप दहेज को लेकर कुछ खिलाकर महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां अंतर्गत रहुआ मनी गांव की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का का नाम भावना कुमारी है जिसकी उम्र 21 साल है और ससुराल जिले के बनगांव थानां अंतर्गत रहुआ मनी गांव है।मायके खगड़िया जिले के बेला सिमरी गांव की रहने वाली बतायी जा रही है।मृतिका की शादी 13.5.22 को गोलू कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी।शादी के समय ससुराल वालों की तरफ से 1 लाख 21 हजार नगद,10 तोला सोना का डिमांड किया गया था जिसमें मायके परिवार के तरफ से 10 तोला सोना और 41 हजार नगद दिया गया था।रेस्ट बचा हुआ अमाउंट को लेकर बार बार महिला को ससुराल वालों की तरफ से टॉर्चर किया जाता था।और इसी कड़ी में बीते कल गुरुवार देर शाम को ससुराल वालों ने कोई जहरीली पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर डाली।उसके बाद ससुराल वालों ने उक्त महिला को जलाने को लेकर जा ही रहा था उसी समय मायके परिवार को सूचना मिली सूचना मिलने के बाद मायके परिवार ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दिया।उसके बाद पुलिस महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।जहां आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं मृतिका के चाचा राजेश केशरी की माने तो दहेज को लेकर आपस में बराबर झगड़ा होते रहता था।और कल सुनते हैं जो मर गयी है,क्या खिलाया ये नहीं जानते हैं हमलोग।हमलोगों को तो ससुराल वाले फोन भी नहीं किये और शव को जलाने के लिए चल गया था।उसके बाद हमलोग 112 न पर डायल कर सूचना दिए उसके बाद हमसे सारा डिटेल लिया पुलिस ने।उसके बाद पुलिस जब पहुंची तो ससुराल वाला शव को जलाने की प्रक्रिया में लगी थी।उसी समय पुलिस शव को बरामद किया।
वहीं इस मामले को लेकर टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बनगांव थानां अध्य्क्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतिका का परिजन दिल्ली से फोन किया कि मेरी बेटी को मार दिया है और जलाने ले गया है।उसके बाद हमलोग डेड बडी को अपने कब्जे में ले लिए और थानां ले आये।उन्होंने ये भी बताया कि रात हो गयी थी इसलिए शव को थानां में ही रखा गया था। आज शुक्रवार को जब मृतिका के चाचा थानां आये उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।मृतिका की माँ और पिता आज साम तक पहुंच रहे हैं।अभीतक आवेदन अप्राप्त है आवेदन मिलने के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com