Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिला
नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिला

*नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिला*
सुभाष जी पत्रकार सहरसा बिहार
सहरसा से है जहां नवहट्टा थाना क्षेत्र के एकाढ़ गांव के सामने कोसी बांध के समीप कोसी नदी में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल के समीप शव को देखने के लिए ग्रामीणों भीड़ इकट्ठा होने लगी। कोसी नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ अज्ञात युवती का शव देखकर स्थानीय लोगों ने नवहट्टा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कोसी नदी से अज्ञात युवती शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष की है, शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है, यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

Subscribe to my channel



