Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भोजपुरी गाने पर तमंचे लहराते हुए डांस करते वीडियो वायरल

भोजपुरी गाने पर तमंचे लहराते हुए डांस करते वीडियो वायरल

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* भोजपुरी गाने पर तमंचे लहराते हुए डांस करते वीडियो वायरल।

*एंकर :-* बिहार में जब से जदयू और राजद के गठबंधन की सरकार बनी है तब से भाजपा हमलावर है और आरोप लगाती है कि बिहार में अपराध और अपराधी के समानांतर सरकार चल रही है। आज इसी करी में हथियार लाहड़ाते एक वायरल वीडियो सामने आया है जो बिहार के सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्शेर गांव का बताया जा रहा है। जहां इस वायरल वीडियो में आधे दर्जन से अधिक अपराधी एक साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में जमकर भोजपुरी गाने पर तमंचे लहराते हुए डांस करते हैं।यह वायरल वीडियो तीन महीने पूर्व का बताया जा रहा है और तीन दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि आवाज इंडिया न्यूज़ नही करता है।
बिहार में जब से शराबबंदी कानून लागू हुआ है तब से घर घर अवैध शराब की सप्लाई तो जारी ही है लेकिन महागठबंधन की सरकार में अपराधियों का मनोबल भी सातवें आसमान पर चढ़ गया है। अब सवाल उठता है कि इतने सारे अपराधियों के हाथों में इतना हथियार कहाँ से आता है ? क्या बिहार के सहरसा में हथियार बनाने की फैक्ट्री है जिनको की कहीं किसी का संरक्षण प्राप्त है और वहाँ धड़ल्ले से हथियारों की सप्लाई हो रही है।
आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अपराधी भोजपुरी गाने तोहर दुनु इंडिकेटर* पर जम कर हथियार लहराते डांस कर रहे है और इन अपराधियों को तनिक भी पुलिस का खोफ बिल्कुल नही दिख रहा है। जिस तरह से तमंचे पर डांस हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है सहरसा में पुलिस का खोफ खत्म हो गया है और बिहरा थाना पुलिस इन अपराधियों के सामने नतमस्तक है।
बरहाल इस वायरल वीडियो मामले को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने कहा की ये वीडियो कल हमें भी प्राप्त हुआ है।इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए संबंधित थानां को दिया गया है।जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com