Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार ससुराल गए शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत से पहले युवक ने एक बदमाश को पकड़ा

ससुराल गए शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत से पहले युवक ने एक बदमाश को पकड़ा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने शनिवार की देर रात ससुराल गए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इससे पहले वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को गोली लगे युवक ने धर दबोचा। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव की है। मृतक युवक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव निवासी अखिलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव में अपने ससुराल गया हुआ था। देर रात करीब दो बजे दो बदमाश घर में घुस गए और अखिलेश को गोली दागकर भागने लगे। गोली लगने से घाय हुए अखिलेश ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। अखिलेश के चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजन समेत अन्य लोगों ने अपराधी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चचेरे ससुर सुरेश यादव ने बताया कि वे अखिलेश यादव के बगल के कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने कमरे में घुसकर अखिलेश को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। किस कारण से अखिलेश यादव की हत्या हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com