जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा चिल्लीमल सड़क गौर से देखिए
जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा चिल्लीमल सड़क गौर से देखिए

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा चिल्लीमल सड़क गौर से देखिए
चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर ब्लॉक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ली मल सहित लगभग पूरे तिरहार सहित 15 गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति देखिए यह सड़क राजापुर कमासिन संपर्क मार्ग से होते हुए क्षेत्र की तरफ जाती है अभी हाल ही में कई गांव के लगभग 500 ग्रामीण इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर थोड़ा बहुत सड़क की लीपापोती करवाए हैं और आश्वासन दिया था कि 1 माह के अंदर अच्छी सड़क निर्माण करवा दिया जाएगा लेकिन आप देख सकते हैं एंबुलेंस फसी हुई है अगर क्षेत्र में किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे अस्पताल तक ले जाने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ेगे एक तरफ सरकार का नारा है की गड्ढा मुक्त सड़क होनी चाहिए लेकिन चित्रकूट जनपद के जिम्मेदारों ने शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए योगी सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने का सराहनीय कार्य किया है पूरे क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है आखिर क्षेत्र का किसान मजदूर ग्रामीण कब तक परेशानियों का सामना करता रहेगा जनपद के जिम्मेदारों ने अपनी आंखों में पट्टी बांधा है उन्हें कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा चैनल के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मांग किया है सरकार से जिम्मेदारों से तत्काल प्रभाव से सड़क निर्माण पर ध्यान देना चाहिए अभी तो फिलहाल बारिश का समय है फिर भी बोल्डर वगैरह डलवा दिए जाएं ताकि आम जनमानस को आने-जाने में दिक्कत अधिक ना हो सके
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



