गढवा : युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने कांडी प्रखंड के गाडा, कसनप, सुन्डीपुर, बलियारी, सनपुरा, बरवाडीह सहित दर्जन भर गांव का भ्रमण कर दो दिनो से हो रहे भारी बारिश से नुकसान का जायजा लिया

गढवा
दयानंद यादव रिपोर्ट

आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने कांडी प्रखंड के गाडा, कसनप, सुन्डीपुर, बलियारी, सनपुरा, बरवाडीह सहित दर्जन भर गांव का भ्रमण कर दो दिनो से हो रहे भारी बारिश से नुकसान का जायजा लिया। उन्होने कहा कि चोका, बलियारी, सनपुरा, बरवाडीह, चन्द्रपुरा सहित आसपास के गांव के लगभग 70 प्रतिशत धान की खेती डुब गई है जिस से किसानो को भारी नुकसान हुई है, जिसकी जानकारी सुबे के कृषि मंत्री सह गढवा जिला प्रभारी बादल पत्रलेख जी को दे दी गई है। भ्रमण के दौरान वह कांडी पहुंच कर कांडी बाजार स्थित नवनिर्मित भवनाथपुर सडक मे पानी जमा हो रहे स्थल का जायजा लिया और कार्यपालक अभियंता से नाली निर्माण का मांग किया, साथ ही कांडी मे ही बारिश के कारण घर गिरने वाले जोखन खलिफा और अब्दुल खलीफा के परिवार वालो से मिले और मौके पर गढवा उपायुक्त से दुरभाष पर बात कर उन्हे स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए तत्काल मदद का मांग किया। उन्होने कहा कि यह सरकार आम गरीब जनता की सरकार है जो जनहित मे लगातार बेहतर कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता झरी प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, महमूद अली, नुरूल मिया, रीतेश दुबे, सरोज, अजीत यादव, दिनेश पासवान, सुनिल गुप्ता सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



