रामा ने अपने पति के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया
रामा ने अपने पति के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया

फिरोजाबाद महिला रिपोर्टिंग चौकी टूण्डला पर रामा ने अपने पति के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र दिया या कि मेरी शादी को 10 साल हो गए हैं । मै बहुत परेशान हूंं। मेरा 8 साल का बेटा करन भी है लेकिन मेरा पति सोनू पुत्र राकेश बाबू निवासी उपरोक्त न तो मुझे समय पर खर्चा देता है और ना ही घर में राशन पानी का सामान लाकर देता है। जिससे मेरे बेटे करन पर भी बुरा असर पड़ रहा है चौकी प्रभारी अल्बीना पठान ने आवेदिका के पुत्र करन ने बताया कि मैं अपने मम्मी पापा के साथ रहना चाहता हूं । मैं नहीं चाहता कि मेरे मम्मी पापा अलग-अलग रहें। उक्त प्रकरण को सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुझ महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई । जिसमें काफी समय के बाद दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। जिसमें खास बात यह है कि मम्मी पापा को साथ देख कर, खुश होकर आवेदिका के 8 वर्षीय पुत्र करन ने कहते हुए धन्यवाद प्रकट किया। चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



