चुलाई शराब पीकर 35 वर्षीय युवक चढा बिजली के पोल पर
चुलाई शराब पीकर 35 वर्षीय युवक चढा बिजली के पोल पर

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* चुलाई शराब पीकर 35 वर्षीय युवक चढा बिजली के पोल पर। बिजली तार के संपर्क में आने से युवक झुलसा। जख्मी अवस्था में युवक सदर अस्पताल में इलाजरत।
*एंकर :-* बिहार में शराब बंदी कानून लागू है।फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं।कारोबारी हो या शराबी शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि उत्पाद पुलिस और पुलिस प्रशासन के द्वारा शराब कारोबारी या पियक्कड़ों पर कार्रवाई भी की जाती रही है लेकिन कारोबारी अपना धंधा छोड़ने को तैयार नहीं तो वहीं पियक्कड़ भी शराब पीना नहीं छोड़ पा रहे है।आज इसी कड़ी में एक 35 वर्षीय युवक चुलाई शराब पीकर बिजली के पोल पर चढ़ गया जिससे वह युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया घटना सहरसा जिले के बनमा ओपी क्षेत्र के लालपुर प्रियनगर वार्ड नं 2 की बतायी जा रही है।
जानकारी हो कि जख्मी युवक का नाम मिथलेश साह है।यह युवक शराब इतनी ज्यादा पी लिया था कि उक्त युवक को पता नहीं चला जो हम बिजली के पोल पर चढ़े हैं और हमको करेंट भी लग सकता है और जान भी जा सकती है।जब यह युवक बिजली के पोल पर चढा तो वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी युवक को सदर में भर्ती करवाया जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं इस घटना को लेकर जख्मी युवक के पिता गरीब साह की माने तो मेरा लड़का दो दिनों से खूब शराब पी रहा है।और शराब पीकर घर में मारपीट करता था।आज जब हम अपना खेत गए थे उसी दौरान फिर शराब पीकर बिजली के पोल पर चढ़ गया जिससे उसको करेंट लग गया और वो बिजली के पोल पर से नीचे गिर गया।उसके बाद जानकारी मिली तो फौरन वहां पहुंचकर उसको उठाकर आज रविवार को सदर अस्पताल लाये ।उसके बाद डॉ जब इलाज शुरू किया और इंट्राकेट लगाया तो तोड़ कर फेंक देता है।हम क्या कर सकते हैं।

Subscribe to my channel


