Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मॉडल सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सेवा का हुआ शुभारंभ सहरसा डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

मॉडल सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सेवा का हुआ शुभारंभ सहरसा डीएम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सदर अस्पताल के नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में सीटी स्कैन का शुभारंभ हो गया है सीटी स्कैन सेवा का उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने फीता काटकर किया इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ किशोर कुमार मधुप सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद रहे। आपको बता दें सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को सस्ते दर पर अब सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इससे आम लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा कि मॉडल अस्पताल में सिटी स्कैन सेवा चालू होने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी। इस मशीन के जरिए मरीजों की सिर से लेकर पैर तक कि कई तरह की टेस्ट आसानी से हो पाएंगे। आज से सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल में सिटी स्कैन चालू होने से जिले वासियों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com