Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा में लोन चुकाने के डर से पत्नी की हत्या। घर छोड़कर फरार हुआ पति। आठ साल पहले किया था लव मैरिज

सहरसा में लोन चुकाने के डर से पत्नी की हत्या। घर छोड़कर फरार हुआ पति। आठ साल पहले किया था लव मैरिज

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते कल देर शाम पति ने बैंक के लॉन चुकाने के डर से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली।घटना जिले के जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत पटबिंधा गांव का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।जहां मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मालूम हो कि मृतिका का नाम लक्ष्मी देवी है जो जलई ओपी क्षेत्र के पटबिंधा गांव की रहने वाली बतायी जा रही है।और पति का नाम मुलायम यादव है।दोनो पति पत्नी एक ही गांव का रहने वाला है।दोनो लव मैरेज शादी अपने गांव में किया हुआ था।जिसमें तीन बच्चे थे।पति के द्वारा बार बार पैसे की डिमांड किया जाता था जिसको लेकर लक्ष्मी देवी अपनी माँ से लॉन दिलाने के लिए कहा और माँ लॉन अपनी बेटी लक्ष्मी देवी के नाम से बैंक से दिलवा भी दिया।उसके बाद लॉन का पैसा चुकाने को लेकर दोनो में विवाद हुआ।इसी विवाद को लेकर पति मुलायम ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को कल देर शाम गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया।
वहीं मृतिका के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी अंतरजातीय प्रेम विवाह किया किया हुआ था गांव में ही।इस शादी को लेकर इनके माँ पिताजी नाराज थे।उसके बाद भी दोनों पति पत्नी अच्छा से सात आठ साल से रह भी रहा था।और इसको 3 बच्चे भी हैं।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि लक्ष्मी देवी अपनी माँ से लॉन दिलाने को कहा।माँ अपनी बेटी के नाम पर लॉन दिला भी दिया।लॉन मिल जाने के बाद पति मुलायम ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर डाली ताकि उनको लॉन चुकाना नहीं पड़े।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com