हथियार के वट से घायल कर डेढ़ लाख रुपए लूट कर अपराधी हुआ फरार। जख्मी को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती।
हथियार के वट से घायल कर डेढ़ लाख रुपए लूट कर अपराधी हुआ फरार। जख्मी को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* हथियार के वट से घायल कर डेढ़ लाख रुपए लूट कर अपराधी हुआ फरार। जख्मी को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है ।जहां आज मंगलवार 9 मई देर शाम को अज्ञात अपराधियों ने 24 वर्षीय युवक को हथियार के बट से घायल कर 1.5 लाख रुपये लुटकर फरार हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत पहाड़पुर बाजार स्थित भटोनि पुल के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई ।
बतातें चलें कि जख्मी युवक का नाम रवि कुमार है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र अंतर्गत छोटी गोरवा का रहने वाला था।आज देर शाम मंगलवार को रवि कुमार अपनी बहन की शादी को लेकर जमीन बेचकर 1.5लाख रुपया नगद लेकर लड़का पक्ष को ट्रांसफर करने सीएसपी जा रहा था।उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने रवि कुमार के पैर पर गोली चलाया ।गोली रवि कुमार को नहीं लगी उसके बाद अपराधियों ने हथियार के बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया और 1.5 लाख रुपया नगद लुटकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा परिजन को सूचना दे जख्मी युवक को सोनवर्षा राज पीएचसी ले गया।जहां डॉ प्राथमिक उपचार कर सहरसा अस्पताल रेफर कर दिया।जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं जख्मी युवक रवि कुमार ने बताया कि जमीन बेचकर 1.5 लाख रुपया लेकर बहन की शादी को लेकर लड़का वाले को सीएसपी में रुपया जमाकर ट्रांसफर करने जा रहे थे।मेरे घर से सीएसपी की दूरी लगभग हाफ किलोमीटर था।सीएसपी पहुंचने से पहले ही रास्ते में हमको रोकर हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया और 1.5लाख रुपया नगद,एक मोबाइल आधार कार्ड लुटकर फरार हो गया।
वहीं सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।जो भी इस घटना में शामिल होगा उससे बख्सा नहीं जाएगा।

Subscribe to my channel



