सहरसा नगर निगम चुनाव में अनोखा नामांकन। दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे उम्मीदवार। 9 जुन को होना है मतदान।
सहरसा नगर निगम चुनाव में अनोखा नामांकन। दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे उम्मीदवार। 9 जुन को होना है मतदान।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा नगर निगम चुनाव में अनोखा नामांकन। दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे उम्मीदवार। 9 जुन को होना है मतदान।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है है जहां आज 15 मई सोमवार को नगर निगम चुनाव को लेकर उप मेयर प्रत्याशी बैद्यनाथ भगत का नोमनेशन अनोखा देखने को मिला। दंड प्रणाम देकर उप मेयर पद के लिए नोमनेशन दिया।इस तरह के नोमनेशन को लेकर शहर में काफी चर्चा हो रही है।लोग इस तरह के नोमनेशन देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं कि आखिर कैसे इस चिलचिलाती धूप में ये प्रत्याशी नोमनेशन दे रहे है।लोगों को मजबूर कर दिया है सोचने के लिए।
बतातें चलें कि नगर निगम चुनाव को लेकर 9 मई से ही नामांकन का दौर चल रहा था और यह नामांकन का दौर 17 मई तक चलेगा।नगर निगम का चुनाव 9 जून को होना है।अभी तक मेयर पद के लिए कुल 11 उमीदवार अपना नामांकन कर चुका है और उप मेयर पद के लिए भी कुल 11 नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुका है।
वहीं आज बैद्यनाथ भगत उप मेयर पद के लिए दंड प्रणाम देकर नामांकन करने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि नगर निगम में भरस्टाचार को खत्म करने के लिए में आज नामांकन करने आया हूँ।सहरसा की जनता नगर निगम में भरस्टाचार को लेकर हलकान परेशान हो चुका है।मैं सहरसा की जनता से एक एक रुपया चंदा लेकर एनआर कटवाकर नामांकन करने आया हूँ।उन्होंने ये भी कहा कि भरस्टाचार को खत्म करने के लिए मुझे जान की बाजी भी लगाना पड़ेगा तो बैद्यनाथ भगत जान की बाजी लगा देगा।

Subscribe to my channel



