Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद फिरोजाबाद सांसद ने संसद भवन में उठाई यमुना बांध की मांग

Spread the love

फिरोजाबाद

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन ने सांसद भवन में *यमुना बांध की मांग* उठाते हुए बात रखी कि फिरोजाबाद लोकसभा सिंचाई एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकराल है जहां आलू, गेहूं, धान आदि फसल की उपज बारहों महीना होती है साथ ही साथ कांच से निर्मित वस्तुओं के निर्माण का विकराल औद्योगिक क्षेत्र है परिणाम स्वरूप भूगर्भ जल की स्थिति दयनीय होती जा रही है एवं निरंतर भूगर्भ जल गिरता जा रहा है ऐसी स्थिति में भविष्य में फिरोजाबाद एवं आगरा मे खाद्यान्न संकट, सिंचाई जल एवं पेयजल का संकट विकराल रूप धारण कर सकता है।
इसी कारणवश ग्रामीण जन एवं औद्योगिक घराने यहां से पलायन करने एवं ग्रामीण आत्महत्या के कगार पर भी पहुंच रहे हैं यह फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र देश के खाद्यान्न भंडार को भरने एवं यहां का कांच उद्योग देश को आय देने में अपना अहम योगदान देता है ।
सांसद ने संसद भवन में सभी माननीयों को संज्ञान में लेकर बात रखी की यमुना नदी विशाल जल से परिपूर्ण है और दोनों जिले आगरा एवं फिरोजाबाद में होकर बहती है राजस्थान से आने वाली उटगन नदी यमुना में आकर फरौल नगरिया पर गिरती है जोकि ब्लॉक, तहसील एवं जिला फिरोजाबाद को कवर करती है l अतः यमुना एवं उटगन नदी के मिलने वाले स्थान पर *बांध निर्माण* करके निकटतम भविष्य में होने वाली सभी संकटों से निदान पाया जा सकता है एवं दोनों जिलों की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com