Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के लिए 59 नमांकन पत्रों की बिक्री की गई
निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के लिए 59 नमांकन पत्रों की बिक्री की गई

टूंडला फिरोजाबाद
निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद पद के लिए 59 नमांकन पत्रों की बिक्री की गई। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ललित जैन ने दो, पूजा जैन ने एक, रश्मी सिंह ने एक, उदयवीर बघेल ने एक, उदय सिंह ने एक, संध्या गौतम ने एक और राजीव कुमार ने एक नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन की प्रक्रिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। नामांकन कक्ष तक प्रत्याशी के साथ दो अन्य को अनुमति दी जाए, अन्य को बाहर ही रोका जाए। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ हरिमोहन, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत अन्य पुलिस फोर्स उपस्थित रहा।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


