Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

रवि रंजन के निर्देश पर आज तहसीलदार टूंडला डॉ संतराज सिंह ने राजस्व ग्राम नगला कलूआ में विवादित मरघट और कब्रिस्तान के प्रकरण का निस्तारण कराया

रवि रंजन के निर्देश पर आज तहसीलदार टूंडला डॉ संतराज सिंह ने राजस्व ग्राम नगला कलूआ में विवादित मरघट और कब्रिस्तान के प्रकरण का निस्तारण कराया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के निर्देश पर आज तहसीलदार टूंडला डॉ संतराज सिंह ने राजस्व ग्राम नगला कलूआ में विवादित मरघट और कब्रिस्तान के प्रकरण का निस्तारण कराया।

ग्रामवासियों का कहना है यह विवाद लगभग 15 वर्षों से चल रहा है तथा अब तक सात बार नाप हो चुकी है। लेकिन विवाद ज्यों का त्यों बना हुआ था । नगला कलुआ में0 .230 हेक्टेयर जमीन मरघट के नाम है तथा0.115 हेक्टेयर जमीन कब्रिस्तान के नाम हे जिसके अगल बगल आवादी है।आज तहसीलदार टूंडला राजस्व टीम के साथ जाकर अपनी उपस्थिति में नाप करवाई तथा नियमानुसार निस्तारण कराया जिससे दोनों पक्ष सन्तुष्ट हो गए। राजस्व टीम में तहसीलदार टूंडला के साथ राजस्व निरीक्षक नेपाल सिंह लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह आशीष श्रीवास्तव मुकेश कुमार तथा ग्राम प्रधान नगला कलुआ तथा थाना टूंडला व थाना पचोखरा की पुलिस बल एवं ग्राम वासी थे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com