Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगाकर समाप्त की अपनी जीवन लीला*

Spread the love

रिपोर्ट – अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाईव

*हरदोई/सांडी* प्रेम प्रसंग में आज सुबह थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम- नवाबगंज मजरा पिंडारी ब्लॉक बिलग्राम का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग शिल्पी पुत्री भैया लाल निवासी सैदापुर ब्लाक- सांडी के साथ चल रहा था परिवारीजनों द्वारा इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया जा रहा था, जिससे प्रेमी युगल द्वारा गांव के बाहर स्थित बाग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी गई। दोनों प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी में आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आज मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब गांव के लोग कृषि कार्य से उधर से निकले तो उन्होंने दोनों को पेड़ से लटकते देखा।मौके पर मौजूद लोगों द्वारा परिवार के लोगों को सूचना देने के साथ ही सांडी थाना पुलिस को सूचना दी गई ।समाचार लिखे जाने तक पुलिस फोर्स द्वारा प्रेमी युगल को रस्सी खुलवा कर नीचे उतरवाने का प्रयास किया जा रहा था । स्थानीय लोगों द्वारा घटना के मामले में तरह-तरह की बातें की जा रही थीं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com