Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फेयरवेल पार्टी के साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत किया गया

फेयरवेल पार्टी के साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत किया गया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज उच्च प्राथमिक विद्याल य भीकनपुर बझेरा टूंडला में कक्षा आठ के बच्चों को फेयरवेल पार्टी के साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत किया गया साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यालय के बच्चों को परीक्षा सह आचरण प्रमाण पत्र के साथ मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार यादव द्वारा शील्ड भी प्रदान की गई, नीरज कुमार व रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि फेयरवेल पार्टी के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कक्षा 6, 7, 8 के छात्र छात्राओं ने नृत्य किया तथा कविता, गीत आदि प्रस्तुत किए ।
सहायक अध्यापक एवं ई. वी. एम. मास्टर ट्रेनर टूंडला रणजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा हमारे लिए अमूल्य धन है जो पड़ेगा वही आगे बढ़ेगा उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा 8 पास करने के बाद सभी बच्चों को कक्षा 9 में प्रवेश लेना है तथा मेहनत से पढ़ाई करनी है आज के इस दौर में लड़कियां सबसे आगे हैं आप सभी को अपना भविष्य उज्जवल बनाना है, उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि बच्चों को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई जिससे कि बच्चों में शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक रुचि जागृत हो तथा अन्य बच्चे भी अध्ययन और अध्यापन में रुचि लें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह यादव, नीरज कुमार, रणजीत सिंह, चरन सिंह,प्रियंका सडाना, सुभी तोमर, कुमारी कृष्णा संतोष कुमार, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, अनूप, नेहा गौतम, संगीता तोमर आदि के साथ ही सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com