Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मॉडलिंग एंड डांस के सेमीफाइनल में रैंप पर मॉडलों ने बिखेरे जलवे

गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मॉडलिंग एंड डांस के सेमीफाइनल में रैंप पर मॉडलों ने बिखेरे जलवे

Spread the love

*गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मॉडलिंग एंड डांस के सेमीफाइनल में रैंप पर मॉडलों ने बिखेरे जलवे*

*डांस में भी बच्चों ने मचाया धमाल*

*फिरोजाबाद*— गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय गौरव उपाध्याय जी की स्मृति में मॉडलिंग एंड डांसिंग का सीजन–5 आयोजित किया जा रहा है जिसका सेमी फिनाले आईएस बैंक्विट हॉल स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया जिसमें इटावा, आगरा, मैनपुरी सहित कई जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ अजय पाल सिंह व विशिष्ट अतिथि भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। डॉo अजयपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनपद में होने चाहिए जिससे के बच्चों के अंदर की जो प्रतिभा है वह निखर के बाहर आ सके।

फाउंडेशन प्रेसिडेंट आशू उपाध्याय ने बताया के इस सेमीफिनाले में कई जिलों की बच्चों ने प्रतिभाग किया है हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश के बच्चों के अंदर जो प्रतिभा है उस प्रतिभा को निकालने के लिए एक मंच चाहिए होता है वह मंच देने का काम हमारा फाउंडेशन कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रेसिडेंट निक्की सिंह ने किया, व मुख्य जज के रूप में मिसेज इंडिया आईकॉनिक सावी पोनिया व रॉकी सर रहे।
कार्यक्रम के दौरान रितु शर्मा, कुलदीप यादव, मिनी राठौर, नितिन श्रोत्रीय, फारुख कुरेशी, सैंडी शर्मा, आर्यन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com