सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चाकू गोदकर हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा ! दो अपराधी गिरफ्तार !
सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चाकू गोदकर हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा ! दो अपराधी गिरफ्तार !

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चाकू गोदकर हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने किया खुलासा ! दो अपराधी गिरफ्तार !
*एंकर :-* सहरसा के बख्तियारपुर थाना इलाके में धीरज कुमार नामक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है पुलिस के मुताबिक धीरज एक मेडिकल एजेंट था , जिससे लूट के इरादे से आरोपी भूपेंद्र कुमार और विदुर कुमार ने उसकी हत्या की थी । हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और आरोपी के का खून से सना हुआ शर्ट भी बरामद कर लिया है।
*वी ओ 1 :-* बिहार के सहरसा में अपराधियों के हौसले बुलंद है सहरसा पुलिस एक घटना को सुलझाती है , उससे पहले अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं ।
ताजा मामला बख्तियारपुर थाना इलाके का है जहां बेलवाड़ा गांव में खेत में एक युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी ,
जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई , मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में की , जोकि पेसे से मेडिकल एजेंट था।
घटना का खुलासा सहरसा पुलिस ने करते हुए दो अपराधी भूपेंद्र कुमार और बिठूर कुमार के रूप में दो अपराधी को पकड़ा, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल हुई चाकू पर खून से लथपथ शर्ट भी बरामद किया ।
पूछताछ में पता चला कि मृतक से लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है , साथ ही पुरानी रंजिश भी बताया जा रहा है।
बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Subscribe to my channel


