फिरोजाबाद ठेका सफाई कर्मियों की भूख हड़तल
ठेका सफाई कर्मियों की भूख हड़तल

2 जनवरी फिरोजाबाद ठेका सफाई कर्मियों की भूख हड़तल फिरोजाबाद/टूण्डला
फिरोजाबाद के टूण्डला में पालिका ठेका सफाई कर्मी सात माह से वेतन न मिलने से नाराज होकर पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने आज हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन किया और चूड़ियों को एक जगह रखकर अधिकारियों को भेंट करने की बात कही।
फिरोजाबाद के टूण्डला में नगर पालिका ठेका सफाई कर्मचारी पिछले 7 माह से वेतन ना मिलने के कारण परेशान होकर पिछले 4 दिनों से नगर पालिका गेट पर तंबू लगाकर धरने पर बैठे हैं।आज धरने पर बैठी महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए हाथों में चूड़ियां लेकर हिलाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में चूड़ियों को एक जगह एकत्रित कर दिया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टूंडला नगर पालिका में कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को पिछले 7 माह से वेतन नहीं दिया गया है।जिस कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। जिस कारण आज हाथों में चूड़ियां लेकर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। वहीं महिलाओं का कहना है कि हाथों में चूड़ियां लेकर जो प्रदर्शन किया गया है यह सभी चूड़ियां आला अधिकारियों को भेंट की जाएंगी। फिलहाल ठेका सफाई कर्मचारियों का टूंडला पालिका पर धरना प्रदर्शन जारी है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

