Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर खुले रहते हैं स्वर्ग के द्वार- बाल योगी ब्रह्मानंद जी महाराज

भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर खुले रहते हैं स्वर्ग के द्वार- बाल योगी ब्रह्मानंद जी महाराज

Spread the love

जिला एटा अवागढ़

*भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर खुले रहते हैं स्वर्ग के द्वार- बाल योगी ब्रह्मानंद जी महाराज-*

एटा जिले के ब्लॉक अवागढ़ अंतर्गत गाँव मीशा खुर्द में प्रारंभ हुई भागवत कथा, हेलीकॉप्टर से आये महाराज, धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा। हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा उमड़ी हजारों क्षेत्रीय लोगों की भीड़। एटा जिले के ब्लॉक अवागढ़ अंतर्गत गांव मीशा खुर्द में ऐसी भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसे देखने सरकारी अमला के अलावा हजारों लोगों का सैलाब उमड पड़ा बताते चलें कि ब्लॉक अवागढ़ के गांव मिशा खुर्द में भागवत कथा प्रारंभ होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई बाल योगी ब्रह्मानंद जी महाराज वृंदावन हेलीकॉप्टर से आते ही आसपास के क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई कलश यात्रा के साथ साथ शोभायात्रा भी पूरे गांव में निकाली गई इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया जयकारों की गूँज से पूरा वातावरण भक्ति मय लग रहा था। भागवत कथा पुराण सप्ताह कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी तैनात था इसके अलावा परीक्षत संजू पंडित और उनकी पत्नी उषा शर्मा ने कथावाचक आचार्य से आशीर्वाद लिया इसके अलावा जलेसर विधायक संजीव दिवाकर चेयरमैन महेश पाल सिंह विक्की पंडित प्रिंस शर्मा ठाकुर उदयवीर सिंह चंद्रपाल सिंह लटूरी सिंह दुष्यंत कुमार देवेंद्र कुमार अंकुर ठाकुर रुकुमपाल सिंह महावीर सिंह के अलावा सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com