Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

स्वास्थ्य के प्रति समर्पित लोक से भी सामाजिक संस्था कल्पतरू ट्रस्ट के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान कैंप का किया गया आयोजन

स्वास्थ्य के प्रति समर्पित लोक से भी सामाजिक संस्था कल्पतरू ट्रस्ट के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस बार भी रक्तदान कैंप का किया गया आयोजन

Spread the love

 

पूरा मामला नगर शिकोहाबाद में स्थित गढ़िया मोहल्ला अग्रवाल धर्मशाला से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 15 तीन 2023 को
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में कई वर्षों से रक्तदान कैंप लगवाती आ रही स्वास्थ्य के प्रति समर्पित लोक सेवी सामाजिक संस्था कल्पतरु ट्रस्ट के तत्वाधान द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मोहल्ला गढ़ैया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण एंव फीता काटकर किया।
रक्तदान शिविर में शिविर में महिला एवं पुरुषों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम शिव ध्यान पांडे ने कहा कि रक्तदान करना न सिर्फ दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है अपितु खुद को भी रक्तदान करने से बहुत फायदे होते हैं। उन्होने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। रक्तदान कर आप किसी का जीवन बचाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करते हैं। ट्रस्ट के संस्थापक कृष्णकुमार खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय- समय पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसमें स्वेच्छा से रक्तवीर भाग लेते हैं। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम ने कल्पतरु ट्रस्ट के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं सेवार्थ संस्थान ब्लड बैंक फिरोजाबाद के डाक्टरों द्वारा रक्त एकत्र किया गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र अग्रवाल बंटी, तरूण अग्रवाल, हेमन्त सोनी, विपिन अग्रवाल, अतुल सिंघल, नवीन चंदेल, ओमशंकर चैहान, मनु तोमर, अमन मित्तल, गगन तोमर, विकास पालीवाल, संजय तोमर, सुधीर तोमर, विकास, आशीष अग्रवाल, गगन कपूर, राज पचैरी, भोले वर्मा महिला मंडल में नीतू गोयल, शालिनी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, शोभा खंडेलवाल, सोनिका, नीतू, निधि, खुशबू , रिंकी, प्रतिभा, सरला, रेनू तोमर, अर्चना, अंजू, उमा, गौरी, सोनम, प्रियंका, किशोरी, कविता के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com