थाना लाइनपार पुलिस की बडी सफलता, 10 हजार रूपये के इनामियाँ शातिर अपराधी भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
थाना लाइनपार पुलिस की बडी सफलता, 10 हजार रूपये के इनामियाँ शातिर अपराधी भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

*सराहनीय कार्य थाना लाइनपार दि0 06-03-23 जनपद फिरोजाबाद ।*
*थाना लाइनपार पुलिस की बडी सफलता, 10 हजार रूपये के इनामियाँ शातिर अपराधी भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार ।*
*शातिर इनामियाँ अभियुक्त गैंगस्टर के अभियोग में चल रहा था फरार ।*
*थाना रसूलपुर में शातिर अभियुक्त भोला उर्फ पुष्पेन्द्र पर चोरी,लूट, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर के तहत अभियोग हैं पंजीकृत ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06/03/2023 को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10.25 बजे ढोलपुरा पुल ढलान के पास से अभियुक्त भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव पुत्र अशोक कुमार निवासी ठार कामराज गुदाऊ थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद को 01 अदद देशी तंमचा नाजायज 315 बोर मय व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 55/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । अभियुक्त भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव उपरोक्त मु0अ0स0-545/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रसूलपुर फिरोजाबाद में फरार /वाछिंत/इनामिया( 10 हजार रूपये) अभियुक्त है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव पुत्र अशोक कुमार निवासी ठार कामराज गुदाऊ थाना लाइनपार फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा ।
*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0स0-55/2023 धारा 3/25 A Act थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
2-मु0अ0स0-150/2022 धारा 392/411 आईपीसी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ।
3-मु0अ0स0-156/2022 धारा 307/411/414 आईपीसी थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ।
4-मु0अ0स0-545/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रसूलपुर फिरोजाबाद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1-प्रभारी निरीक्षक अनुरूद्द प्रताप सिह थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
2-उ0नि0 श्री सन्तोष सिह थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
3-उ0नि0 श्री अमरपाल तोमर थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
4-आरक्षी 820 राहुल चौधरी थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
5-आरक्षी 542 शिवाजी पुण्डीर थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
6-आरक्षी 1108 अभिषेक बच्चस थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
7-आरक्षी 1476 परमवीर सिह थाना लाइनपार फिरोजाबाद ।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel
