Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद  महापौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई सदन की बैठक

महापौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई सदन की बैठक

Spread the love

बैठक में 387 करोड़ रूपए का बजट हुआ पास

फिरोजाबाद। शनिवार को नगर निगम के जीवाराम हाॅल में महापौर नूतन राठौर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोर शराबे और पार्षदों के बीच नोंकझोंक के बाद 387 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। पार्षदों ने नगर निगम के अफसरों और महापौर पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराने के आरोप भी लगाए।

सदन की कार्रवाई मेयर नूतन राठौर की अध्यक्षता में शुरु हुई। लेखाधिकारी राजीव चैधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। बजट पेश होते ही पार्षद दो गुटों में बट गए। एक गुट ने बजट को पास कर दिया, दूसरा गुट विरोध करने लगा। करीब दस मिनट चले हंगामे के बाद सर्वसम्मति से बजट पास हो गया।

पार्षदों ने अपनी समस्याओं को सदन के समझ रखना शुरु किया तो पार्षद अजय गुप्ता और पूनम शर्मा के बीच नोंकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख अन्य पार्षदों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। नामित पार्षद उदय ठाकुर ने कहा कि जलकल विभाग में महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी है। जिनको पिछली बैठक में लगवाने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक प्रतिमाएं नहीं लग सकी। पार्षदों ने मनमाने तरीके से विकास कार्य करायें जाने का मुद्दा भी सदन के समझ रखा।

बैठक के दौरान पार्षद बृजेश प्रधान ने सभी पार्षदों से कमीशन के बिना विकास कार्य करायें जाने को लेकर अपना समर्थन करने को कहा, लेकिन सदन में एक दो पार्षदों को छोड़कर किसी ने भी समर्थन नहीं किया। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए वाहनों का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद आवाज इंडिया लाइव

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com