पुलिस ने छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन तीन गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन तीन गिरफ्तार

*पुलिस ने छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन तीन गिरफ्तार*
ब्यूरो चीफ सुभाष राम सहरसा बिहार
शनिवार के दिन पतरघट ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत के पहाड़पुर बस्ती से पूरब देवकी मंडल के घर पर ओपी
अध्यक्ष पुलिस बल के नेतृत्व में की गई छापामारी में पहाड़पुर, निवासी देवकी मंडल के घर की गई छापेमारी में मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ। संचालक पहाड़पुर बस्ती वार्ड नंबर 16 निवासी ललटू मंडल पिता देवकी मंडल और पामा निवासी ब्रह्मदेव मंडल का पुत्र गजेन्द्र मंडल एवं मुरलीगंज थाना क्षेत्र के साहेब गंज इटहरी वार्ड नंबर 8 निवासी हरिलाल साह का पुत्र रामचंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया।
छापामारी में हथियार बनाने के कई औजार के साथ निर्मित दो देशी कट्टा, अर्ध निर्मित एक देशी कट्टा, तिन जिन्दा कारतूस के बरामद किया।
ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया गुप्त सूचना से मिनी गन फैक्ट्री की जानकारी हासिल हुई थी।
सुक्रवार के दिन पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा कमलेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल साथ पहुंचकर कर
छापामारी में पूर्ण निर्मित एक देसी कट्टा, एक अर्द्ध निर्मित देसी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस हाथ से चलने वाली एक ड्रिल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रैंडर, हाथ से चलने वाली लेथ मशीन, दो आरी ब्लेड पत्ति सहित, हाथ से चलने वाली एक भाॅथी मशीन , लोहे का हथैड़ा बरामद किया गया है।
Subscribe to my channel


