Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

माँ रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अधिकारी सम्मानित 

माँ रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अधिकारी सम्मानित 

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

स्लग- माँ रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अधिकारी सम्मानित

एंकर –  रविवार को माँ रुकमणी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया । संस्थान के एमडी ललन कुमार ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य मानव सेवा है जो कि पीड़ित व असहाय लोगों को सेवा प्रदान करना है।  इस प्रकार से सम्मानित किया जाना संस्था को सामाजिक कार्य हेतु प्रोत्साहित करती हैं। संस्थान के सौजन्य से शिविरों का आयोजन किया जाता है। ज्ञात हो कि संस्थान कार्यालय में शाखा प्रबंधक के पद पर अर्चना कुमारी ने योगदान ली साथ ही उन्होंने कही की मैं निष्ठा पूर्वक संस्थान में सक्रिय रुप से कार्य करुंगी। बतादें की आगामी 10 जून को संस्थान की दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें संस्थान के सौजन्य से वरीय अधिकारी के द्वारा करीब 30 गरीब परिवार के नवविवाहित बालिका को गिफ्ट के रूप में एक गोदरेज, एक बक्सा, एक रजाई, एक तोसक एवं एक तकिया दी जाएगी। मौके पर संस्थापक प्रभारी त्रिभुवन कुमार, डीओ हनुमान दास त्यागी, प्रबंध निदेशक अंशु कुमारी, शाखा प्रबंधक अर्चना कुमारी, उप शाखा प्रबंधक संगम कुमारी, पंचायत कोडिनेटर नेहा कुमारी, गीता कुमारी ,सुनीता कुमारी, मिथलेश कुमार, छत्री यादव, संतोष कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com