बैजनाथपुर में विरासत बचाओं नमन यात्रा पर निकले कुशवहा का भव्य स्वागत
बैजनाथपुर में विरासत बचाओं नमन यात्रा पर निकले कुशवहा का भव्य स्वागत

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
स्लग- बैजनाथपुर में विरासत बचाओं नमन यात्रा पर निकले कुशवहा का भव्य स्वागत
एंकर – शनिवार की देर संध्या को बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर में विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवहा का भव्य स्वागत किया गया। प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओ व समर्थको ने श्री कुशवहा को फूल माला से स्वागत किया एवं उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ चल रहे चंदन बागची ने कहा कि आरएलजेडी के राष्टीय अध्यक्ष द्वारा पूरे बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा किया जा रहा है। जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा बिहार में विरासत बचाओ यात्रा पर निकल गए हैं। श्री कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते कहा है कि नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के साथ धोखा किया है। इस दौरान उन्होंने शराब बंदी पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह कानून गरीबों के खिलाफ है। आज बिहार खतरे में है। बापू की विरासत को बचाना है। इसलिए उनका आशीर्वाद चाहिए। नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में घूम घूम कर कसम खाई थी कि 2005 वाली स्थिति से राज्य को बाहर लाएंगे। हम सभी जनता लोगों से कहा था कि आप लोग साथ दीजिए हम बिहार के वर्तमान स्थिति से बाहर लाएंगे। मगर अब वे अपनी राह से भटक गए। बापू से लोग झूठ बोल रहे हैं। मौके पर अधिवक्ता दिलीप मेहता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to my channel



