Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा अधिकारियों की लापरवाही से पीएम आवास योजना की दूसरी किश्त को भटकता गरीब परिवार

अधिकारियों की लापरवाही से पीएम आवास योजना की दूसरी किश्त को भटकता गरीब परिवार

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

प्रधानमंत्री ने आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा किया था, गरीबों ने भी पक्का मकान बनने की शुरूआत पर भारी खुशी भी जताई थी, लेकिन ये सपने अब गरीबों के लिए सपने ही बनते जा रहे हैं।क्योकि बाँदा जनपद में अधिकारियों की लापरवाही का शिकार गरीब ग्रामीण हो रहे है।जिले में पीएम आवास योजना के तहत दूसरी किस्त सालों से नहीं मिली है, ऐसे में ये मकान गरीबों के सपने की तरह ही अधूरे पड़े हैं।

बिसंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवई के कई हितग्राही ऐसे हैं, जिन्हें पीएम आवास बनाने की स्वीकृति तो मिल गई, साथ ही पहली किस्त भी जारी हो गई, इसके चक्कर में हितग्राहियों ने नया घर बनाने के लिए अपना पुराना मकान भी तोड़ डाला, लेकिन अफसोस की बात ये हैं कि सालों से इन हितग्राहियों को दूसरी किस्त जारी नहीं हुई, ऐसें टूट मकान और अधूरे मकान के बीच हितग्राही बेघर हो गए हैं

ऐसा ही कुछ मामला पवई निवासी कौशिल्या पति लल्लू कोरी के साथ घटित हुआ जहां पहली किश्त मिलने के बाद उसने कच्चा घर अपना गिरा डाला लेकिन एक वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी दूसरी किश्त जारी नहीं हो सकी।जब उसने बिसंडा ब्लॉक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उसकी दूसरी किश्त की 70000 रुपये की रकम दूसरे के खाते में जा चुकी थी।उसने ग्राम प्रधान व सचिव से शिकायत की जिस पर उसका आरोप है कि सचिव प्रमोद वर्मा उसको भला बुरा व गाली गलौज देकर भगा दिया और दूसरी किश्त नहीं देने की बात कही।

ग्राम प्रधान पति ने उक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व गाली गलौज से साफ इंकार किया।उन्होंने बताया कि अधिकारियों के द्वारा आधार के माध्यम से दूसरी किश्त भेजने में गलती हुई जिसे जल्द लाभार्थी के खाते में भिजवाया जाएगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com