भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिओ द्वारा त्रिपुरा,नागालेंड मेघालय में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर के नोहवार मार्केट पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिओ द्वारा त्रिपुरा,नागालेंड मेघालय में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर के नोहवार मार्केट पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया

टूंडला फिरोजाबाद

आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिओ द्वारा त्रिपुरा,नागालेंड मेघालय में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर के नोहवार मार्केट पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार एनपीपी से अलग चुनाव लड़ा था त्रिपुरा में वाम दलों के साथ गठबंधन के सहारे भाजपा को सत्ता से बाहर करने का विपक्ष का सपना पुरा नहीं हो सका एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि जिन तीन राज्यों मे विधानसभा चुनाव हुए हैँ उन राज्यों में भाजपा की प्रचंद जीत से विपक्षी दलों की नीद उड़ गयी है। यह जीत भाजपा की विकासवादी राजनीति की जीत है।केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार से आम जनमानस को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान जिला मंत्री संजय सिंह परमार ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकेन्द्र पोनियां,नगर महामंत्री डॉ गौतम सिंह नोहवार,मुकेश पचौरी,शिवदृष्टि रावत,आदित्य प्रताप,राजीव जैन चंदा,चौ हरपाल सिंह,लल्लू सिंह,देवांशु प्रताप सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


