2 मार्च को एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षक नवनियुक्त करने के विरोध में जिला मुख्यालय सुपौल में करेंगे प्रतिरोध मार्च और डीएम कार्यालय के समक्ष फूकेंगे निदेशक का पुतला
2 मार्च को एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षक नवनियुक्त करने के विरोध में जिला मुख्यालय सुपौल में करेंगे प्रतिरोध मार्च और डीएम कार्यालय के समक्ष फूकेंगे निदेशक का पुतला

आलोक बादल ब्यूरो चीफ आवाज इंडिया लाइव सुपौल बिहार
छातापुर- टीईट-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट पटना के आह्वान पर आगामी दो मार्च के आन्दोलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र छातापुर के प्रांगण में एनआईओएस D.El.Ed प्रशिक्षित शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिजेंद्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित एकत्रित हुए और प्राथमिक शिक्षा निदेशक बिहार पटना के ज्ञापांक-7/मु.01.268/2022 12 दिनांक-05.01.2023 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सुपौल के ज्ञापांक- 384 (निम्न) दिनांक-21.02.2023 के द्वारा निर्गत पत्र पर पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर विचार विमर्श किये और राज्य संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय सुपौल में दो मार्च के प्रस्तावित आन्दोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति बनायी गयी और सभी शिक्षकों से दो मार्च के आन्दोलन में बढ़ चढ़कर शामिल होने के लिए अपील की गयी।बैठक में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षक को सोची समझी साजिश के तहत नवनियुक्त कर उसके छह साल की सेवा और प्रतिमाह सात से आठ हजार रूपए की वेतन में कटौती की जा रही हैं,जिसको टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे जब तक विभागीय अधिकारी इस आदेश को निरस्त नहीं करती हैं तब तक चरण बद्ध आन्दोलन कर सरकार और विभागीय अधिकारी को उसके गलती का ऐहसास कराते रहेंगे।वहीं शिक्षकों के हौसला अफजाई करते हुए संघ के जिला कोषाध्यक्ष आमोद कुमार ने कहा कि सरकार अपने इस गलत आदेश को तुरंत वापस लें अन्यथा भगत सिंह के जैसे फांसी के फंदे पर झूलना जाना मंजूर हैं,लेकिन NIOS डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन में कटौती और नवनियुक्त करने की आदेश को धरातल पर उतरने देना मंजूर नहीं हैं।
वहीं संघ के प्रखंड संयोजक जयप्रकाश सिन्हा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईओएस और सरकार की गलती का खामियाजा किसी भी सूरत में शिक्षक को भुगतने नहीं देंगे,यदि गलती सरकार और एनआईओएस शिक्षण संस्थान की है तो खामियाजा भी सरकार को ही भुगतनी पड़ेगी।वही संघ के प्रखंड सचिव राजीव कुमार दास ने कहा कि राज्य भर के अप्रशिक्षित शिक्षकों को समय पर प्रशिक्षण करवाना सरकार की जिम्मेदारी थी इसलिए सरकार ने NIOS संस्थान से समझौता कर 31 मार्च 2019 तक सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए 18 माह का विशेष सेवाकालीन प्रशिक्षण का आयोजन करवाया था तो NIOS की जिम्मेदारी थी कि 31 मार्च 2019 से पूर्व सभी शिक्षकों का परीक्षा परिणाम जारी करें।यदि सरकार और NIOS की गलती के कारण 31.03.2019 तक शिक्षकों का परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं हुई तो उसकी खामियाजा एन.आई.ओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षक क्यों भुगतेंगें एनआईओएस भी सरकार का ही संस्थान हैं और सरकार के सीनियर आईएएस अधिकारी उनके नोडल ऑफिसर थे तो उन दोनों की जिम्मेदारी थी कि एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षकों का प्रशिक्षण परिणाम 31 मार्च 2019 के पूर्व प्रकाशित करें यदि उन्होंने गलती की है तो इन गलती की सजा हम शिक्षकों को भुगतने नहीं देंगे यदि सरकार इस पत्र को तुरंत निरस्त नहीं करती हैं जिले भर के समस्त एनआईओएस डी.एल.एड प्रशिक्षित शिक्षक चरणबद्ध आन्दोलन करके आगामी लोस चुनाव में सरकार का ईट से ईट बजा देंगे,उक्त मौके पर संगठन के निम्न संघीय पदाधिकारी एवं एनआईओएस डी एल एड प्रशिक्षित शिक्षक उपस्थित थे।चन्द्रशेखर आजाद,मिहिर मिश्रा,फैज अहमद, दीपक कुमार दास,अजय कुमार,मसूद आलम,पंंकज प्रणव,सोनू पूर्वे अभिलाषा कुमारी,दीपमाला कुमारी,अन्नु कुमारी साह,केशव कुमार,रविन्द्र कुमार झा,सुुजित कुमार झा,संतोष कुमार,रूस्तम अली,वसीम अकरम,पप्पू कुमार गुप्ता,रंजीत कुमार,मो.मिनुतुल्लाह,दीपक उड़ांव,विजय प्रकाश,शिवानंद राम,श्याम नारायण यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


