Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

कोसीकलां कोटवन क्षेत्र के नेशनल हाईवे के स्थित एक होटल में दो व्यक्तियों अचेत अवस्था में मिलने से मचा हड़कंप

कोसीकलां कोटवन क्षेत्र के नेशनल हाईवे के स्थित एक होटल में दो व्यक्तियों अचेत अवस्था में मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

कोसीकलां मथुरा

मंगलवार को थाना कोसीकला क्षेत्र की कोटवन पुलिस चोकी के अंतर्गत कोटवन गाँव के समीप मुनि जी होटल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब होटल के कर्मचारी होटल के हॉल में अचेत अवस्था मे पड़े हुए नजर आए। इस दौरान सूचना मिलने के बाद मौके पर होटल मालिक नरेश चोधरी ने होटल का दरवाजे का सीसा तोड़कर अंदर पहुचे तो एक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरे को गंभीर स्थिति में था जिसे उपचार के लिए केडी मेडिकल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर होटल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो सारा मामला साफ साफ हो गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के मुताबिक दोनों कर्मचारी खाना खाकर सोने के लिए चले गए। कुछ देर बाद दोनों को बेचैनी होने लगी और एक चारपाई पर ही गिर पड़ा जबकि दूसरा चारपाई से नीचे गिर गया। होटल मालिक नरेश चौधरी के अनुसार मृतक व्यक्ति उमेश भट्ट पुत्र दयाकिशन उम्र 35 वर्षीय निवासी उत्तराखंड का रहने वाला है जो उनके होटल की किचिन में वर्षो से काम कर रहा था। दूसरा कर्मचारी घायल गुलाब पुत्र रोशन उम्र 50 वर्ष कोटवन का रहने वाला है जो होटल में चौकीदार की नोकरी करता है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल मालिक नरेश ने यह भी बताया कि केडी मेडिकल के डॉक्टरों ने इस घटना को फ़ूड पॉइजिंग बताया है।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com