Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में घूसखोर लेखा पदाधिकारी गिरफ्तार, 56 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

सहरसा में घूसखोर लेखा पदाधिकारी गिरफ्तार, 56 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* रिश्वत लेने वालों पर आए दिन निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम कार्रवाई कर रही है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक घूस लेने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि घूस लेने वाले लोगों को किसी का डर नहीं है। इस बार फिर निगरानी की टीम ने घूसखोर को पकड़ा है। निगरानी ने सहरसा से एक घूसखोर एकाउंटेंट को दबोचा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता के सहरसा स्थित कार्यालय में तैनात लेखा पदाधिकारी करूणानिधि सौरभ को निगरानी की टीम ने 56 हजार रुपये घूस लेते दबोचा है। मुजफ्फरपुर के रहने वाले परिवादी मणिभूषण कुमार उर्फ टून्नू सिंह जो सहरसा में रहकर ठेकेदारी करते हैं। बिल पास कराने के लिए एकाउंटेंट करुणानिधि सौरव द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत परिवादी टून्नू सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने एक्शन लिया और लेखा पदाधिकारी को घूस की रकम देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। निगरानी डीएसपी मो. खुर्शीद ने बताया कि एसडी रिफन्ड ऑपरेशन और मेंटेंनेन्स के बिल को पास कराने के एवज में परिवादी टून्नू सिंह से लेखा पदाधिकारी सौरव 56 हजार रुपये मांग रहा था। निगरानी की टीम ने इसका सत्यापन किया। सत्यापन में सही पाये जाने के बाद कांड दर्ज करते हुए निगरानी की टीम ने कार्रवाई की। कार्यपालक अभियंता कार्यालय के लेखा पदाधिकारी सौरव को परिवादी टून्नू सिंह से घूस की रकम 56 हजार रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लेखा पदाधिकारी को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी है। निगरानी की टीम फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com