Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव धूमधाम से मनाया गया पी न्यूज़ भारत का द्वितीय वार्षिकोत्सव

Spread the love

रिपोर्ट गुडिया रावत उन्नाव

पुरवा। खबरों के लिए अलग पहचान व अपनी निर्भीकता व निष्पक्षता और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल व समाचार पत्र पी न्यूज़ भारत की द्वितीय वर्षगांठ ब्लॉक सभागार पुरवा में बड़े ही हर्षोउल्लास व भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके मनाई गई।
मंगलवार को आयोजित द्वितीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारियाँ कई दिनों से की जा रही थी।
मंगलवार की सुबह से ही पी न्यूज़ भारत के सदस्यों ने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत शुरू कर दी थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व पिनैकल सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष मस्तराम एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख पुरवा सतीश चौधरी प्रतिनिधि दिपांशु विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी पुरवा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेश चौधरी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र नाथ द्विवेदी, पिनैकल सामाजिक संस्थान की उपाध्यक्ष सुराजकली, धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल पहुंचें।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार मदन चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पी न्यूज़ भारत समाज की बुराइयों को उठाने का कार्य करता हैं। ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने कहा कि पत्रकारिता देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है और पत्रकार साथी ही देश को सही दिशा में ले जा सकते हैं। जबकि खंड विकास अधिकारी पुरवा डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पिनैकल सामाजिक संस्थान व पी न्यूज़ भारत की भूरि भूरि प्रसंसा की।
जबकि वरिष्ठ पत्रकार पवन सिंह ने पी न्यूज़ भारत के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम शंकर त्रिपाठी ने कहा कि पुरवा जैसी छोटी जगह से ऊंचाइयों तक पहुंचना पी न्यूज़ भारत को हर चैनल से अलग खड़ा करता है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र नाथ द्विवेदी ने पी न्यूज़ भारत की जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख पुरवा प्रतिनिधि दिपांशु ने पी न्यूज़ भारत की प्रसंसा करते हुए कहा कि पी न्यूज़ भारत सत्यता की पहचान है।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री मस्तराम ने पी न्यूज़ भारत व प्रधान संपादक राजेश चौधरी की भूरि भूरि प्रसंसा की। उन्होंने पत्रकारों से देश हित मे पत्रकारिता करने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर पत्रकार चाह ले तो किसी की औकात नही की कोई किसी काम के लिए पैसे लें। उन्होंने पत्रकारों को सबसे बड़ा समाजसेवी बताया।
राजेश चौधरी ने चैनल व पिनैकल सामाजिक संस्थान की खूबियों पर प्रकाश डाला।
समाजसेवी बाबू लाल, मनीष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, शिवांगी, प्रियंका, सपना, गौरी सिंह, सुखेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, बाबू खान, राम किशोर, मधु को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जबकि रवीना, अमित शुक्ला एवं नैना को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।

इस दौरान विनोद दीक्षित, छेदी सुनील मिश्रा, अजय चौरसिया, अंगद, अतुल शुक्ला, अनुज, रोहित, अवधेश, राकेश, राजेश यादव, नीरज यादव, गुड़िया रावत, सुशील तिवारी, संतोष तिवारी।
विनय, शिव बालक, शिव कुमार विपिन द्विवेदी, अरुण दीक्षित, हर्षित श्रीवास्तव जितेंद्र सोनकर, रिंकी सोनकर, अनुज, विकास, साधना, खुसबू, कल्पना, काजल, मोहित, अदीब हसन, शुभम, ऋषि धर्मेंद्र निर्मल,पंकज सिंह ,धीरू सिंह मौरावा, जय शंकर सिंह एडवोकेट मनोनीत सभासद पुरवा कुंज बिहारी, शिवराज रावत, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
आये हुए अतिथियों का स्वागत राजेश चौधरी , मनोनीत सभासद मौरावां संतोष शुक्ला व कुलबीर लोधी ने किया जबकि सभी का आभार सुजीत वर्मा ने व्यक्त किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com