सहरसा बिहार ई रिक्शा पलटी , 112 पुलिसकर्मी ने बचाई युवक की जान
ई रिक्शा पलटी , 112 पुलिसकर्मी ने बचाई युवक की जान

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही के निकट बिहरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही टेंपो अचानक सामने आए जानवर बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टैंपू सड़क के किनारे पलटी खाते हुए गड्ढे में गिर गई। जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसमें स्थानीय बटराहा निवासी सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। संयोग रहा कि उसी दौरान 112 पुलिस सहायता वाहन उक्त चौक से गुजर रही थी। जिसकी नजर घायल लोगों पर पड़ी। 112 पुलिस सहायता वाहन में सवार पुलिसकर्मी ने लोगों को बाहर निकाला और उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से युवक को रेफर कर दिया गया है। एसआई भोला प्रसाद राय ने बताया कि अनियंत्रित टेंपो बिहरा की ओर से आ रही थी। मोड़ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें एक की हालत गंभीर थी। जिस पर उन लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने घायल को सदर अस्पताल भर्ती कराया है।
*BYTE :-* सुभाष चंद्र राय ASI अधिकारी।

Subscribe to my channel



