दो पक्षों के आपसी विवाद में चली गोली। एक महिला सहित दो पुरुष जख्मी
दो पक्षों के आपसी विवाद में चली गोली। एक महिला सहित दो पुरुष जख्मी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में बीते देर रात सोमवार 13 फरवरी को दो पक्षों के आपसी विवाद में गोली चली।जिसमें एक महिला सहित दो पुरुष जख्मी हो गया।तीनो जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।घटना नवहट्टा थानां क्षेत्र के मोहनपुर गांव की बताई जा रही है।वहीं पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुट गई है।
वहीं जख्मी खट्टर राम ने बताया कि मेरा लड़का का पैसा था पंकज राम के पास।जब मेरा लड़का उससे पैसे मांगने गया तो पंकज राम गाली गलोज करने लगा मारने लगा बाहर में ही।उसके बाद पंकज राम अपने 5 सहयोगियों के साथ घर में घुस कर गोली मारा जो गोली हमको पैर में लग गयी और हमारे बेटे को पीठ में लगी गोली और पूतोह को भी मारा पेट में उसके बाद वो फरार हो गया।
वहीं जिले के नवहट्टा थानां से फर्द बयान लेने आये ऐएसआई त्रिलोकीनाथ प्रसाद ने बताया कि आपस ये लोग शराब पीकर झगड़ा किया था ।जिसमें पंकज राम के द्वारा मारपिट किया गया जिसमें ये लोग जख्मी हो गया।और पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा बताया गया कि पंकज राम के द्वारा फायरिंग किया गया।जिसमें ये लोग जख्मी हो गया है।फर्द बयान ले रहे हैं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


