बांदा साहब घरों में घुस रहा गंदा पानी,ग्राम प्रधान सचिव बरत रहे लापरवाही
साहब घरों में घुस रहा गंदा पानी,ग्राम प्रधान सचिव बरत रहे लापरवाही

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता योजना का लाभ लोगो को कितना मिल रहा है इसको बाँदा जनपद के महुआ ग्राम पंचायत के मुहल्लों को देखने के बाद ज्ञात होता है कि जैसे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अपने दायित्व को निभाना ही भूल गए है। जब कि पूरे ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखना ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन ग्राम पंचायत के हर मुहल्ले में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाईकर्मीयों के समय से न आने पर दिन भर कूड़ा पड़ा रहता है। जिसे जानवार गलियों में फैलाते रहते है। नालियों की समय से सफाई नहीं किए जाने और कूड़ों को समय से नहीं उठाए जाने के कारण कूडा नालियों में जाकर उन्हें जाम करने का काम कर रहा है, जिसके कारण ग्राम पंचायत के मुहल्लों में नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे संक्राम रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। मुहल्लेवासियों का कहना है कि जब से नाली का निर्माण हुआ तब से आज तक सफाई नहीं हुई। जिसकी वजह से जाम नाली का गंदा पानी लोगो के घरो में लगा रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कि गई लेकिन आजतक नाली की सफाई नहीं कराई गई।
जिस कारण छोटे छोटे बच्चो के चकत्ते बुखार आदि कई प्रकार की बिमारिया हो रही है।
जिससे नाराज हो ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।

Subscribe to my channel

