Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा बाँदा रोटी बैंक करता है गरीबों की मदद

Spread the love

बाँदा उत्तर प्रदेश
बाँदा रोटी बैंक करता है गरीबों की मदद

आज दिनाँक 14/12/2021 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के द्वारा राहुल अवस्थी(जैविक किसान) के नेतृत्व में रिज़वान अली की अध्यक्षता में भूपेन्द्र सिंह गौतम(राष्ट्रीय महासचिव बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना)के सहयोग से तथा तिंदवारा ग्राम प्रधान सन्तराम राजपूत की उपस्थिति में तिंदवारा गाँव के ग्रामीणों को गरम कपड़ों का वितरण किया गया।उक्त कपड़े पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके साथ ही ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी टीम के द्वारा लगातार तीन वर्षों से इसी तरह गाँव गाँव, पुरवे, कस्बों व झुग्गी झोपड़ियों में जाकर ज़रूरतमन्दों को कपड़े, कम्बल, भोजन आदि बाँटने का कार्य किया जा रहा है।इस काम में शहर के ज़िम्मेदार व जागरूक लोग हमारी संस्था का सहयोग कर रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में निम्न लोग शामिल हुए।
रिज़वान अली(अध्यक्ष),राहुल अवस्थी(जैविक किसान सदस्य बाँदा रोटी बैंक),बभूपेन्द्र सिंह गौतम(राष्ट्रीय महासचिव बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना),मोहम्मद शमीम(कार्यालय प्रभारी),इरफ़ान खान चाँद(शाखा प्रमुख खाईंपार),अब्दुल मुजीब(मीडिया प्रभारी),मोहम्मद इरफान खान(कोषाध्यक्ष),मोहम्मद हामिद(सदस्य),नईम खान(सदस्य),पवन पांडेय(सदस्य),अलीम अहमद खान(सदस्य),राहुल धुरिया(सदस्य),राज गुप्ता(सदस्य),चंद्रशेखर धुरिया(सदस्य),शाहान अली (सदस्य)।
रिपोर्ट अज़ीम मोहम्मद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com