Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Spread the love

मथुरा

कोसी कलां
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

बुधवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग कोसी बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मजदूरी कर लौट रहे युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
कोसीकला बुधवार की दोपहर कोसीकला के निकटवर्ती गांव चंदौरी से बिजली का काम कर लौट रहे कोसीकला केशव कुंज निवासी निशांत भार्गव पुत्र गिरधारी भार्गव उम्र करीब 24 साल को नंदगांव ओवर ब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से घायल युवक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आपको बता दें कि निशांत उर्फ नीतू बिजली का काम करता था जोकि निकटवर्ती गांव में बिजली फिटिंग करने के लिए गया हुआ था लौटते वक्त मथुरा की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे नीतू की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी देते हुए मृतक के चाचा हरिओम भार्गव ने जानकारी दी

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com