Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके, क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन

तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके, क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन

Spread the love

तिंदवारी (बांदा) 24 सितंबर

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके, क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष, प्रांतीय परिषद सदस्य तथा प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के दायित्वों का निर्वहन करते हुए डॉ शीतल प्रसाद त्रिपाठी ने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया है। उनकी सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए पार्टी ने उन्हें 1993 के विधानसभा चुनाव में तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में 28000 से भी ज्यादा मत प्राप्त करके उन्होंने अपनी लोकप्रियता सिद्ध की थी। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर त्रिपाठी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। क्षेत्रीय विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, हमीरपुर महोबा तिंदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा सहित पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामहित कश्यप,पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल सिंह पटेल तथा राजेश द्विवेदी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह तथा अजय सिंह पटेल आदि भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com