Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार धूमधाम से मनाई गई शिरोमणि रविदास की जयंती

धूमधाम से मनाई गई शिरोमणि रविदास की जयंती

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

 

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के  सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत  रविवार को विभिन्न पंचायतो में शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वही खजूरी पंचायत स्थित भगवानपुर गांव में समाज सेवी शंकर राम, समदा में सुधीर पासवान,बैजनाथपुर में चानो राम के अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समदा में सभा को संबोधित करते हुए सुधीर पासवान ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा को मनाई जाती हैं। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभू की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थी। इधर खजूरी भगवानपुर में सभा को संबोधित करते हुए शंकर राम ने कहा कि इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था। संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। ऐसे महापुरुषों को अपना आर्दश मानकर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए, इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com