फिरोजाबाद धनगर महासभा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227 वी पुण्यतिथि नगला छेकुर नगला रामबस्क नगला लल्लू में मनाई गई
धनगर महासभा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227 वी पुण्यतिथि नगला छेकुर नगला रामबस्क नगला लल्लू में मनाई गई

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला 13 अगस्त धनगर महासभा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227 वी पुण्यतिथि नगला छेकुर नगला रामबस्क नगला लल्लू में मनाई गई | पुण्यतिथि में गोष्टी में बोलते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के नेता भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि होलकर का जन्म 1725 में अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ था| होलकर के माता-पिता ने अच्छे धार्मिक व वातावरण की शिक्षा दी | अच्छे संस्कारों से सुयोग्य पत्नी कुशल प्रशासिका धर्म परायण सिद्धि हुयी जनता उन्हें श्रद्धा से माता, सती, देवी, कहती उनकी तुलना सीता सावित्री की गई सही अर्थों में एक आदर्श हिंदू महिला थी| पति खड़ूराम मृत्यु उपरांत दोहरे सामाजिक दुख झेलकर कर धैर्य नहीं छोड़ा और शासन अपने हाथों में लेकर 30 वर्षों तक राज्य किया जनता ने लोकमाता की उपाधि दी | उन्होंने 97 मंदिरों 12 ज्योति लिंक 7 पुरी 4 धाम 43 धर्म स्थानों को अनुदान दिया | मंदिरों, घाटों धर्मशालाओ, घाटों कुआ बावड़ी का निर्माण कराया उनके दया करुणा की सेवा, साहस शौर्य पराक्रम त्याग बलिदान शोध विविध क्षेत्रों में कीर्ति काल की गाथा में मिलती है अपनी कृतिव्यों को पालन करती हुई 13 अगस्त 1995 को देवी अहिल्या बाई को देहावसान हो गया ऐसी अतिथियों प्रतिभा अहिल्याबाई इतिहास में सदा अजर अमर रहेंगे पुण्यतिथि पर चौखे लाल धनगर, हरेंद्र धनगर, राहुल धनगर (बीडीसी)लेखराज धनगर, हरी शंकर धनगर, बलिराम धनगर, रघुवीर सिंह धनगर, बाँकेलाल धनगर, सुंदर सिंह धनगर, हरबिलास धनगर, रजनी धनगर, रामबेटी धनगर, वीरपाल धनगर आदि लोगों ने भाग लिया |
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



