सुपौल बिहार अधिकारियों की मनमानी से गरीब जनता परेशान।
अधिकारियों की मनमानी से गरीब जनता परेशान।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अन्तर्गत वरकुरवा पंचायत के प्रतापुर वार्ड नं0-03-में रहने वाले गरीब लाचार पीड़ित अधिकारियों की मनमानी से परेशान होने की है।
पीड़िता ने बताया की मेरे पुत्र पर कई महीनों पूर्व में ठनका गिरा था।
जिससे उसकी मौत हो गई थी।
बार बार अपने हक के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूँ।
लेकिन अधिकारी लोग हैं की सुनते हीं नहीं हैं।
कभी त्रिवेणीगंज दौड़ते हैं तो कभी सुपौल जाना पड़ता है।
अधिकारी लोग हैं की परेशानी में डाले हुए हैं।
कई महीना बीतने को चला है अबतक मुझे सरकारी लाभ नहीं मिला है।
हम गरीब लोग झोपड़ी में रहने वाले हैं।
मेरा पुत्र था तो काम कर हमलोगों को खिलता था।
अब हमलोग वृद्ध हो चुके हैं।
ऊपर से हम दोनों पति पत्नी बीमार रहते हैं।
लेकिन अधिकारी लोग हैं की सुनते हीं नहीं है।
हमलोग काफी परेशान रहते हैं।
अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू की सरकार में गरीब लाचार पीड़िता को सरकारी लाभ मिल पाता है।
या फिर ऐसे हीं गरीब लाचार पीड़िता कार्यालयों का चक्कर लगाते रहेंगे।
Subscribe to my channel



