मधेपुरा : छात्र राजद बीएनएमयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह एवं कमिटी का विस्तार

कविता कुमारी रिपोर्ट

मधेपुरा: सोमवार को बीएन मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा के छात्र राजद अध्यक्ष अजय राज किशोर की अध्यक्षता में पार्वती महाविद्यालय मधेपुरा में कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान समारोह के साथ कमिटी विस्तार किया गया । वही कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी छात्र नेता एवं आऐ हुए छात्र एवं छात्राएं ने स्वर्गीय डॉ. रधुवंश प्रसाद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया ।
वही छात्र राजद के विश्विद्यालय अध्यक्ष अजय राज ने छात्र राजद के बीएन मंडल विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार करते हुए छात्रों को विभिन्न पदों पर मनोनित करते हुए कहा आशा है आप सभी साथियों छात्र राजद के विचारधारा पर चलने के साथ छात्र हित में काम रहेंगे । विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन से लेकर विभिन्न मामले पर कोई काम या विचार नहीं हो रहा , हम सभी छात्र राजद साथी एक साथ एकजुट होकर के विश्वविद्यालय की खामियों को उजागर करेंगे और नीतीश सरकार के शिक्षा विरोधी रवैया को उजागर करेंगे ।
वही विश्विद्यालय कमिटी का विस्तार करते हुए अभिलाष यदुवंशी को विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव ,राजा कुमार को उपाध्या, रोशन कुमार महासचिव ,नविन कुमार महासचिव,अक्षय सिद्धांत को उपाध्यक्ष ,कोशल कुमार को सचिव,मो. जुबेर आलम सचिव, संतोष कुमार उपाध्याय, मनिष कुमार कोशाध्यक्ष, किम्मी प्रिया को विश्विद्यालय सचिव पद पर मनोनित किया ।
वही कार्यक्रम में नीतीश यादववंशी , कासिंल मेंबर माधव कुमार, छात्र नेता जपानी यादव, लक्ष्मण कुमार, आशीष आदर्श, टीपीसी छात्र संघ अध्यक्ष मन्नू महराज, पूर्व गमहरिया प्रखंड अध्यक्ष धिरेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार,
प्रिंस कुमार, भावेश यादव, नीतीश बाहुबली, राजदीप कुमार ,ओम कुमार, आनंद यादव, हेम्पू यादव ,संजय कुमार, गुप्ता परशुराम कुमार, सुमन बिहारी ,रोशन कुमार ,संतोष कुमार ,चंदन कुमार, सचिन कुमार, संजीत सिंह यादव, जिज्ञासु यादव ,शिव ,सागर कुमार ,दुर्गेश कुमार यादव, अमन कुमार, सिटटू यादव, अमन कुमार के साथ सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


