Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट रास्ता ना बनने से परेशान ग्रामीण

रास्ता ना बनने से परेशान ग्रामीण

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

रास्ता ना बनने से परेशान ग्रामीण

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर ब्लॉक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ली मल के गर्ग का पुरवा में आज तक कोई रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया जिससे वहां पर रहने वाले आम जनमानस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है वहां के लोगों से बात करने पर पता चला कि अगर हमारे डेरा में कोई बीमार हो जाता है उसको चारपाई में लेकर मेन सड़क तक पहुंचाया जाता है पूर्व में ग्राम पंचायत के द्वारा कुछ दूर तक मिट्टी डलवाई गई थी लेकिन बीच में कुछ जमींदारों ने जमीन नहीं दी जिससे रास्ता अधूरा रहा मुख्य कारण रास्ता ना बनने का क्या है इस बात की जानकारी हमें और चैनल को नहीं है चैनल के माध्यम से वहां के लोगों ने चित्रकूट जनपद के जिम्मेदारों से मौजूदा सरकार से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से मौका मुआयना करवाते हुए आम जनमानस की समस्या को ध्यान में रखते हुए समस्या का निराकरण कराएं बिजली सड़क हर गांव हर मजरे तक पहुंचाने का सरकार काम कर रही है लेकिन यहां आजादी से लेकर अब तक कोई व्यवस्था नहीं आखिर क्यों कब ध्यान देंगे जिम्मेदार कब समझेंगे अपनी जिम्मेदारी इस मौके पर बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे

ब्लॉक रिपोर्टर रामू सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com