Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार मे बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने की। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व बीस सूत्री सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया गया। वहीं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि अनुपस्थिति रहें, जिसके कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया । साथ ही अगले बैठक की तिथि निर्धारित कर सभी को सूचित किया जाएगा।बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि अनुपस्थिति सभी दस विभाग के पदाधिकारीयों को स्पष्टीकरण देते हुए उपायुक्त को सूचना देने का आदेश दिया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, कांडी थाना प्रभारी फ़ैज़ रब्बानी, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय,उप प्रमुख नारायण यादव, प्रखंड समन्वयक उमंग पाण्डेय ,बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर राम, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अजीत कुमार, मुन्ना ठाकुर, अंजनी कुमार सिंह , शिव सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य बीस सूत्री सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com