Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार चूड़ा कुटवाने गए वृद्ध की मशीन में कपड़ा फंसने से हुई मौत, 2.11 लाख रूपए लगाई लाशें की कीमत

चूड़ा कुटवाने गए वृद्ध की मशीन में कपड़ा फंसने से हुई मौत, 2.11 लाख रूपए लगाई लाशें की कीमत

Spread the love

*चूड़ा कुटवाने गए वृद्ध की मशीन में कपड़ा फंसने से हुई मौत, 2.11 लाख रूपए लगाई लाशें की कीमत*

 

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष भाई सहरसा बिहार

सहरसा जिला के पस्तपार शिविर अंतर्गत
मधेपुरा-पस्तपार एनएच 106 स्थित पस्तपार पुल के समीप जागेन साह चुड़ा मिल में शनिवार की सुबह चूड़ा कुटवाने पहुंचे एक व्यक्ति की चूड़ा मिल की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति मधेपुरा के भर्राही के मधुवन पंचायत के तुरकाही वार्ड-6 निवासी 60 वर्षीय सिकेन्दर शर्मा के रूप में पहचान हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जागेन साह का चूड़ा मिल पर चूड़ा कुटवाने के दौरान कपड़ा फंस जाने से जख्मी होकर गिर गया। कुछ देर बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मिल मालिक द्वारा तत्काल डाक्टर के पास ले जाना चाहिए था लेकिन नहीं ले गया इलाज के बदले सड़क पर लाश को फेंक दिया । मृतक की पत्नी देवकी देवी, पुत्र उमेश शर्मा आदि ने पस्तपार पूल समीप एनएच 106 को जामकर यातायात बाधित कर दिया। चूड़ा मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई सहित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस मौके पर पहुंची पस्तपार एवं पतरघट पुलिस जाम हटवाने का प्रयास में जुटे रहे। आक्रोशित परिजन शव को सड़क पर रखकर जाम में जुटे रहे। इस दौरान पस्तपार शिविर प्रभारी मनीष कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर लगभग दो घंटे बाद जाम हटवाया। पस्तपार बाजार स्थित जागेन साह चूड़ा मिल की चपेट में आने से सिकेन्दर शर्मा की मौत के मामले में दोनों पक्षों के पंचों द्वारा सुलह-समझौता चार घंटे तक चला। इसके बाद समझौता होने के कारण मृतक की शव सिकेन्दर शर्मा कीमत दो लाख इग्यारह हजार में पंचों द्वारा तय की गई। पुलिस ने बताया कि समझौता होने के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार किया।मृतक के परिजन को पस्तपार शिविर पुलिस ने सोप दिया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com