फिरोजाबाद राम कथा की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
राम कथा की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राम कथा की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
551 कलशो के साथ निकाली गई कलश यात्रा कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
शमशाबाद के क्षेत्र धिमिश्री मैं श्रीमन राम कथा का आयोजन रखा गया इसका शुभारंभ आज दिनांक 15 /1/2023 को विशाल कलश यात्रा निकालकर किया गया श्रीमद जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपा चार्य जी महाराज को मय बैंड वाजे से पैतीखैडा मोड महादेव मंदिर कलश यात्रा का आरंभ हुआ कलश यात्रा में बड़ी मात्रा में जनसैलाब उमड़ा उसके बाद बाबा खाटू श्याम वाटिका पर भगवान सिंह, ठाकुर राम सिंह द्वारा कलश यात्रा में स्वामी जी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया कलश यात्रा में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे जैसे ही कलश यात्रा धिमिश्री बाजार में प्रवेश किया उनका पुष्प वर्षा कर पूरे बाजार ने स्वागत किया हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे कलश यात्रा का समापन गुल मंदिर धिमिश्री कार्यक्रम स्थल पर समाप्त किया गया वही स्वामी जी का कहना है कि धिमिश्री ग्रामवासी महिला व पुरुष व क्षेत्रीय लोग धार्मिक प्रवृत्ति के हैं भागवत में अपार की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे रामकथा का मुख्य उद्देश्य समाज में एक नया संदेश है रामकथा का मुख्य उद्देश्य हनुमान जी को खुश करना है और लोगों में एक अच्छी भावना अच्छे विचार प्रकट करना है
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

