Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गांव कोट की पहुंचे

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गांव कोट की पहुंचे

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गांव कोट की पहुंचे जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार गरीब और कमजोर को समर्पित सरकार है सरकार का उद्देश्य है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान मिले उसका विकास हो यही कारण है कि प्रदेश की सरकार ने तमाम योजनाएं गरीबों के हित में संचालित की हैं जिनका लाभ गरीबों को मिल रहा है उन्होंने बताया के पूर्व में जो सरकारें थी वह भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी यही कारण था कि समाज का और प्रदेश का हित नहीं हो सका लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास का पहिया बहुत तेजी के साथ घुमा है यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना भरपूर आशीर्वाद देते हुए स्पष्ट बहुमत की सरकार दूसरी बार बनवाई है इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिवालय का निरीक्षण किया विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी करोड़ों रुपए का चेक प्रदान किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक वर्तमान विधायकों के साथ-साथ सांसद और भाजपा नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com