Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार तमकुल्हा पहुंच जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी

तमकुल्हा पहुंच जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्व सांसद ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी

Spread the love

रिपोर्ट सुभाष भाई सहरसा बिहार

सहरसा जिला के
बसनही थाना के तमकुल्हा गांव में बीते दिन किसान वीरबल यादव उर्फ बिनोद यादव की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दिया था ।
आज उसके परिजनों से मिलने पहुँचे पूर्व सांसद पप्पू यादव परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा परिवार के साथ हमेशा रहेंगे । वही बिहार में हो रहे हत्या पर कहा कि जब तक बिहार की जनता क्रिमनल मुखिया, विधायक , मंत्री बनायेगे तब तक अपराध पर लगाम लग पाना मुश्किल है। वही विपक्ष पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिहार को बदनाम करने की भरकस कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने मनसूबे में सफल नही हो पाएंगे । वही बिहार में अपराध पर कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा कारण है अपराध बढ़ने का क्योकि बिहार में अवैध शराब कॉरेक्स की बिक्री भी अपराध को बढाबा दे दिया है वही बिहार की पुलिस शराब ढूढने में व्यस्त रहता है और अपराधी अपराध खुले आम करता है। वही तमकुल्हा निवासी वीरबल यादव की हत्या के आरोपी को स्पीड ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग किया है । इस मौके पर जाप जिला अध्यक्ष रंजन यादव , जाप आईटी सेल जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, युवाशक्ति जिला अध्यक्ष विक्रम यादव, शशि यादव, सोनवर्षा प्रखण्ड अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दीपक मिश्रा , युवा जिला महासचिव प्रदीप यादव, सुदिष्ट यादव, पिंटू यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com